Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic

पीओके भारत का और हम इसे लेकर रहेंगे : अमित शाह

उन्होंने कहा कि जब गठबंधन वालों से यह सवाल पूछा गया तो जवाब मिला कि एक-एक करके पांच प्रधानमंत्री बनाएंगे।

20 May 2024

पीओके भारत का और हम इसे लेकर रहेंगे : अमित शाह

करनाल। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने सोमवार को करनाल में आयोजित विजय संकल्प जनसभा में उमड़ी भीड़ को संबोधित करते हुए कहा कि पीओके हमारा है और हम इसे लेकर रहेंगे। गृहमंत्री ने करनाल से कांग्रेस और इंडी गठबंधन को आड़े हाथों लेकर पूछा कि जनता को बताएं कि इस गठबंधन का प्रधानमंत्री कौन होगा। उन्होंने कहा कि जब गठबंधन वालों से यह सवाल पूछा गया तो जवाब मिला कि एक-एक करके पांच प्रधानमंत्री बनाएंगे।

गृहमंत्री अमित शाह ने करनाल में भाजपा के लोकसभा उम्मीदवार मनोहर लाल और विधानसभा उम्मीदवार एवं सीएम नायब सिंह सैनी के लिए वोट मांगे। उन्होंने कहा कि अब राहुल गांधी को कौन समझाए कि ये परचून की दुकान नहीं, 130 करोड़ लोगों का देश है। देश ऐसे नहीं चलता। शाह ने कहा कि देश की जनता को पाकिस्तान को जवाब देने वाला पीएम चाहिए। अमित शाह ने कांग्रेस और इनेलो का नाम लिए बिना निशाना साधते हुए कहा कि पहले हरियाणा की सत्ता में एक परिवार आता था तो वह भ्रष्टाचार फैलाता था, दूसरा परिवार सत्ता में आता था तो भाई भतीजावाद गुंडागर्दी फैलाता था। भाजपा ने इस गंडागर्दी और भ्रष्टाचार को खत्म कर दिया है।

करनाल में उमड़ी भीड़ को संबोधित करते हुए शाह ने कहा कि हमने करनाल को सीएम सिटी बनाया और इस बार भी करनाल ही सीएम सिटी रहेगा। गृहमंत्री ने कहा कि अब मनोहर लाल दिल्ली में सेवाएं देंगे, आपकी आवाज उठाएंगे और सैनी विधानसभा में करनाल का प्रतिनिधित्व करेंगे। कांग्रेस पर हमला जारी रखते हुए शाह ने कहा कि राम मंदिर का कांग्रेस वालों को निमंत्रण दिया गया लेकिन ये लोग नहीं गए। इनकी सोच ठीक नहीं है।

उन्होंने लोगों से मुखातिब होते हुए कहा कि हरियाणा वालों, आपका मोदी जी पर पूरा अधिकार है। जब वह गुजरात में थे तो वहां भी हरियाणा की चिंता करते थे, जब दिल्ली आए तब भी हरियाणा की चिंता करते हैं। जब कांग्रेस की सरकार थी तो हरियाणा को 41 हजार करोड़ रुपया मिला था, अब मोदी सरकार ने 2 लाख 70 हजार करोड़ रुपया दिया। वन रैंक वन पेंशन का मसला कांग्रेस ने 40 साल लटकाया।

अमित शाह ने कहा कि हरियाणा पूरे देश की भूख भगाने वाला राज्य है। हरियाणा के किसान खाद्य भंडार भरते हैं। अन्न देने में सबसे बड़ा योगदान हरियाणा का है। हरियाणा वीरों की धरती है। यहां का वीर जवान सीमा पर तैनात है। खेलों में भी मेडल की सूची में हरियाणा नंबर वन पर है। कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को आड़े हाथों लेते हुए अमित शाह ने कहा कि वन रैंक वन पेंशन को हुड्डा ने लटकाया, कांग्रेस ने 40 साल तक ओआरओपी लटकाए रखा, लेकिन पीएम मोदी ने आते ही सुलझा दिया।

केंद्रीय गृहमंत्री ने हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल की तारीफ करते हुए कहा कि मनोहर लाल ने हरियाणा को 10 साल में विकसित हरियाणा बनाने का काम किया है। गृहमंत्री ने कहा कि कांग्रेस के 10 साल में हरियाणा को विकास के लिए 41000 करोड रुपये मिला, जबकि नरेंद्र मोदी की सरकार ने 10 सालों में हरियाणा को 2 लाख 70 हजार करोड़ रुपये विकास कार्यों के लिए दिए हैं।

इससे पहले केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के करनाल पहुंचने पर हरियाणा के मुख्यमंत्री और करनाल विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी नायब सिंह सैनी, करनाल लोकसभा सीट से प्रत्याशी पूर्व सीएम मनोहर लाल ने भव्य स्वागत किया। इस दौरान उनके साथ प्रदेश के कैबिनेट मंत्री महिपाल ढांडा, राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा, कृष्ण पंवार, हरविंदर कल्याण, रामकुमार कौशिक, प्रमोद विज और अर्चना गुप्ता आदि मौजूद रहे।

करनाल में रैपिड रेल जल्द चलेगी

करनाल के विकास का जिक्र करते हुए केंद्रीय गृहमंत्री ने कहा कि करनाल में ढेर सारे काम हुए हैं। 57 योजनाओं को हाथ में लिया गया था और इनमें से 52 पूरी हो चुकी हैं। करनाल को स्मार्ट सिटी बनाने, करनाल में खेलो इंडिया का केंद्र बनाने का काम किया गया है। करनाल में मेडिकल यूनिवर्सिटी और बागवानी यूनिवर्सिटी स्थापित की गई है। रैपिड रेल भी जल्द चलने लगेगी। जब केंद्र में दूसरी बार नरेंद्र मोदी की सरकार बनी तो 5 अगस्त 2019 को केंद्र सरकार ने कश्मीर से धारा 370 को खत्म कर दिया।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News